Monday 8 July 2019

पाठन माह का आयोजन - सब कुछ छोड़ो - पुस्तकों से नाता जोड़ो


केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “रीडिंग मंथ” का आयोजन 
19 जून 2019 से लेकर 14 जुलाई 2019 तक केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पुस्तकालय में “रीडिंग मंथ” का आयोजन किया जा रहा है | इस दौरान छात्र-छात्राएं, समस्त शिक्षक वर्ग तथा अन्य कर्मचारी इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं | छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगोताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शामिल है पुस्तक समीक्षा, पुस्तक आवरण निर्माण, बुक मार्क डिजाइनिंग, कहानी लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, निबंध लेखन इत्यादि | इसी कड़ी में आज की प्रार्थना सभा के दौरान “सब कुछ छोडो, पुस्तकों से नाता जोड़ो” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारी वर्ग ने सामूहिक पुस्तक पाठन किया | इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष श्री केशव राम शर्मा ने कहा कि एक अच्छी पुस्तक किसी भी व्यक्ति की तमाम ज़िन्दगी को बदलने की क्षमता रखती है, इसलिए लगातार पुस्तकें पढ़ते रहिये न जाने कब वह पुस्तक आपके हाथ लगे और आपकी आगे की जिन्दगी बदल जाये एवं जीवन सार्थक बन जाये | इस अवसर पर प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पुस्तकें वह शिक्षक हैं जो हमे विना आलोचना किये एवं विना परीक्षा लिए ज्ञान प्रदान करती हैं” | उन्होंने आगे कहा कि पुस्तकें मानव की सच्ची दोस्त होती हैं जो हमें कठिन समय में सहायता प्रदान करती हैं | उन्होंने आगे बताया कि जल्दी ही लगभग 450 नई पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय में संग्रहित की जा रही हैं | इस आयोजन को सफल बनने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया एवं इसे भविष्य में जारी रखने का आग्रह किया | इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गयी कृतियों का भी प्रदर्शन किया गया |
 











No comments:

Post a Comment