Thursday 1 August 2019

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “पुस्तक प्रदर्शनी” का आयोजन



 
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पुस्तकालय में “रीडिंग मंथ” (19 जून 2019 – 18 जुलाई 2019) के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों   को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही विद्यालय के पुस्तकालय में भारी संख्या में छात्रोपयोगी पुस्तकों का अधिग्रहण किया जायेगा | इसी कड़ी में गत सप्ताह विद्यालय के पुस्तकालय संग्रह में 351 नई पुस्तकों को शामिल किया जा चूका है | आज दिनांक 30 जुलाई 2019 को इन पुस्तकों की पुस्तकालय में प्रदर्शनी लगाई गयी एवं समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को इस प्रदर्शनी में आकर पुस्तकों के अवलोकन का मौका प्रदान किया गया | छात्र-छात्राओं ने पुस्तक-प्रदर्शनी में बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं अपनी इच्छित पुस्तक को विद्यालय के पुस्तकालय में पाकर ख़ुशी जाहिर की | इस अवसर पर प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने कहा अंग्रेजी की पुस्तकें 50% तथा हिंदी की पुस्तकें 40% की बिशेष छुट पर विद्यालय ने खरीदी हैं | उन्होंने आशा व्यक्त की, कि पुस्तकें छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय की ओर आकर्षित करेंगी एवं उनकी पुस्तकें पढ़ने की रूचि को जागृत करने में सहायक सिद्ध होंगी | पुस्तकालयध्यक्ष श्री केशव राम शर्मा ने इस मौके पर बताया कि सभी पुस्तकें अधिग्रहित की जा चुकी हैं एवं कल से परिसंचरण के लिए उपलब्ध रहेंगी | उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकें घर पढ़ने के लिए लेकर जाएँ एवं पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ उठायें |