Thursday 7 November 2019

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन


आज दिनांक 02 नवम्बर 2019 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” इस वर्ष के विषयवस्तु “Integrity – A Way of Life” को ध्यान में रखते हुए मनाया गया | छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विषयवस्तु पर आधारित अपने व्याख्यानों से समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया | इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अंत में पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता फैलाई | इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री सुनील चौहान ने छात्र-छात्राओं एवं एवं शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारियों के द्वारा बनाये गए पोस्टरों का अवलोकन किया एवं विजेताओं को सम्मानित किया | अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि “सतर्कता जागरूकता” एक दिवसीय प्रयोजन नहीं वल्कि निरंतर चलने वाली प्रकिया है तभी हम वांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं | उन्होंने आगे कहा कि इस महान कार्य के लिए एक दिन का किया गया कार्य पर्याप्त नहीं हैं वल्कि यह जीवन पर्यन्त संघर्ष है क्योंकि मानव हमारी छोटी से छोटी चूक हमारे अस्तित्व को खतरे में डाल सकती है | यह तभी संभव है जब हम अपने कृत्यों में ईमानदारी लायें | इस कार्य को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर नागरिक को अपना योगदान देने हेतु अपने आप को इस मिशन के प्रति समर्पित करना होगा | इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने स्वयं मंच पर से छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई कि हम में से प्रत्येक सतर्कता के प्रति संवेदनशील रहेंगे एवं इसकी आवश्यकता से दूसरों को भी अवगत करवाएंगे |

Thursday 1 August 2019

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “पुस्तक प्रदर्शनी” का आयोजन



 
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पुस्तकालय में “रीडिंग मंथ” (19 जून 2019 – 18 जुलाई 2019) के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों   को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही विद्यालय के पुस्तकालय में भारी संख्या में छात्रोपयोगी पुस्तकों का अधिग्रहण किया जायेगा | इसी कड़ी में गत सप्ताह विद्यालय के पुस्तकालय संग्रह में 351 नई पुस्तकों को शामिल किया जा चूका है | आज दिनांक 30 जुलाई 2019 को इन पुस्तकों की पुस्तकालय में प्रदर्शनी लगाई गयी एवं समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को इस प्रदर्शनी में आकर पुस्तकों के अवलोकन का मौका प्रदान किया गया | छात्र-छात्राओं ने पुस्तक-प्रदर्शनी में बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं अपनी इच्छित पुस्तक को विद्यालय के पुस्तकालय में पाकर ख़ुशी जाहिर की | इस अवसर पर प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने कहा अंग्रेजी की पुस्तकें 50% तथा हिंदी की पुस्तकें 40% की बिशेष छुट पर विद्यालय ने खरीदी हैं | उन्होंने आशा व्यक्त की, कि पुस्तकें छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय की ओर आकर्षित करेंगी एवं उनकी पुस्तकें पढ़ने की रूचि को जागृत करने में सहायक सिद्ध होंगी | पुस्तकालयध्यक्ष श्री केशव राम शर्मा ने इस मौके पर बताया कि सभी पुस्तकें अधिग्रहित की जा चुकी हैं एवं कल से परिसंचरण के लिए उपलब्ध रहेंगी | उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकें घर पढ़ने के लिए लेकर जाएँ एवं पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ उठायें |







 


 

Monday 8 July 2019

पाठन माह का आयोजन - सब कुछ छोड़ो - पुस्तकों से नाता जोड़ो


केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “रीडिंग मंथ” का आयोजन 
19 जून 2019 से लेकर 14 जुलाई 2019 तक केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पुस्तकालय में “रीडिंग मंथ” का आयोजन किया जा रहा है | इस दौरान छात्र-छात्राएं, समस्त शिक्षक वर्ग तथा अन्य कर्मचारी इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं | छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगोताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शामिल है पुस्तक समीक्षा, पुस्तक आवरण निर्माण, बुक मार्क डिजाइनिंग, कहानी लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, निबंध लेखन इत्यादि | इसी कड़ी में आज की प्रार्थना सभा के दौरान “सब कुछ छोडो, पुस्तकों से नाता जोड़ो” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारी वर्ग ने सामूहिक पुस्तक पाठन किया | इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष श्री केशव राम शर्मा ने कहा कि एक अच्छी पुस्तक किसी भी व्यक्ति की तमाम ज़िन्दगी को बदलने की क्षमता रखती है, इसलिए लगातार पुस्तकें पढ़ते रहिये न जाने कब वह पुस्तक आपके हाथ लगे और आपकी आगे की जिन्दगी बदल जाये एवं जीवन सार्थक बन जाये | इस अवसर पर प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पुस्तकें वह शिक्षक हैं जो हमे विना आलोचना किये एवं विना परीक्षा लिए ज्ञान प्रदान करती हैं” | उन्होंने आगे कहा कि पुस्तकें मानव की सच्ची दोस्त होती हैं जो हमें कठिन समय में सहायता प्रदान करती हैं | उन्होंने आगे बताया कि जल्दी ही लगभग 450 नई पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय में संग्रहित की जा रही हैं | इस आयोजन को सफल बनने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया एवं इसे भविष्य में जारी रखने का आग्रह किया | इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गयी कृतियों का भी प्रदर्शन किया गया |
 











Monday 1 July 2019

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया गया “विश्व योग दिवस”


आज दिनांक 21 जून 2019 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “विश्व योग दिवस” पूरी उर्जा एवं उत्साह से मनाया गया | इस वर्ष का “विश्व योग दिवस” UNO द्वारा सुझाई गयी  विषयवस्तु “Yoga for Climate Actionएवं भारत सरकार द्वारा सुझाई गयी विषयवस्तु “Yoga for Heart Care" को ध्यान में रखते हुए मनाया गया | छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विषयवस्तु पर आधारित अपने व्याख्यानों से समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया | छात्र-छात्राओं ने कई पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता फैलाई | इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्यालय के योग शिक्षक श्री नीरज राठौर के मार्गदर्शन योगाभ्यास किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री वीरेंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सन 2015 में हमने पहला “विश्व योग दिवस” मनाया था एवं इस वार हम पांचवा “विश्व योग दिवस” मना रहे हैं | उन्होंने आगे बताया कि आज का मानव जीवन बहुत ही व्यस्तता भरा है और हम अपनी सेहत का ध्यान रखने में कोताही बरतते हैं | उन्होंने सभी को अपनी जीवनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया ताकि हम अपने आप को स्वस्थ रख सकें एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिशित कर सकें | उन्होंने आज के “विश्व योग दिवस” पर  छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि “करो योग रहो नीरोग” | उन्होंने आगे बताया कि योग का प्रारंभ भारत से ही हुआ था और आज हर व्यक्ति का फ़र्ज़ बनता कि हम सभी योग का प्रचार एवं प्रसार करें और फिर से भारत अपनी खोई हुई “विश्व गुरु” की पदवी को प्राप्त कर सके | 

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया गया “पृथ्वी दिवस”


आज दिनांक 22 अप्रैल 2019 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “पृथ्वी दिवस” इस वर्ष के विषयवस्तु “Protecting our Species” को ध्यान में रखते हुए मनाया गया | छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विषयवस्तु पर आधारित अपने व्याख्यानों से समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया | छात्र-छात्राओं ने कई पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता फैलाई | पुस्तकालय में विषय पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गयी एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कक्षा 10+1 के छात्र-छात्राओं ने “तरुणोंत्सव” के तहत इसमें भाग  लिया | इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विलुप्तप्राय हो रही वनस्पतियों की प्रजाति के पौधे विद्यालय में लगाये | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के लिए सन 1970 से हर वर्ष विश्व भर में आज के दिन “पृथ्वी दिवस” मनाया जाता है | उन्होंने आगे कहा कि इस महान कार्य के लिए एक दिन का किया गया कार्य पर्याप्त नहीं हैं वल्कि यह जीवन पर्यन्त संघर्ष है क्योंकि मानव जीवन का अस्तित्व पृथ्वी के अस्तित्व पर आधारित है | इस कार्य को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर नागरिक को अपना योगदान देने हेतु अपने आप को पृथ्वी के प्रति समर्पित करना होगा | इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने स्वयं मंच पर से छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई कि हम में से प्रत्येक पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के  लिए अपने जीवन काल  में कम से कम दस-दस पौधे लगायेंगे एवं उनका सरंक्षण करेंगे था उन्हें पृथ्वी के प्रति समर्पित करेंगे |

कक्षा प्रथम में प्रवेश पाए गए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन


आज दिनांक 18 अप्रैल 2019 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कक्षा प्रथम में प्रवेश पाए गए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया | इसमें कक्षा प्रथम में प्रवेश पाए गए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया | छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया एवं कविता इत्यादि सुना कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी |  विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह ने नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर इस अवसर पर उनको भेंट स्वरुप कापी कलम प्रदान किया | अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है एवं पूरी लग्न के साथ विद्यालय के सभी कर्मचारी आपके बच्चों के भविष्य को सवांरने के लिए हर समय अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं | इसके साथ ही पिछले शैक्षिक सत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित किये गए ओलिंपियाड परीक्षाओं में अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रसस्ति-पत्रों के साथ सम्मानित किया गया | सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राओं में अर्पित सेठी, विकास डोगरा, गुंजन, दिव्यांश गर्ग, साहिल शर्मा, आशीष कुमार, अक्षय कुमार, पर्थ शर्मा, देवेश कुमार कालिया, हर्ष कौशल, अरिंदम शार्थ पंडित, आयुस सिंह, सिद्धार्थ, मोहित ठाकुर, लक्ष्य डोगरा, मीनाक्षी शर्मा, सागर इत्यादि शामिल हैं | अरिंदम शार्थ पंडित ने विज्ञान ओलिंपियाड में SOF एवं सिल्वर जोन एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित किये गए ओलिंपियाड में अब्बल रहते हुए 2500/- का नकद ईनाम राशि भी पाने नाम की | इसी के साथ सिल्वर जोन एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ़ से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में रुपये 5000/- नकद राशि का चेक कुमारी सिया ने प्राचार्य श्री वीरेंदर सिंह के हाथों प्राप्त किया | विद्यालय के ओलिंपियाड संयोजक श्री केशव राम शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष ने बच्चों की कामयाबी पर प्रसन्नता जताई एवं आश्वाशन दिया कि चालू सत्र में और अधिक  छात्र-छात्राओं को ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं उचित मार्गदर्शन देकर बेहतर परिणाम दिए जायेंगे |