Monday, 20 April 2026

Kirti Lakhanpal Class-XA Selected for ISRO YUVIKA Programme

 Congratulation Kirti Lakhanpal student of Class-XA for securing seat in 

ISRO YUVIKA Programme


Wednesday, 15 April 2026

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय के दसवीं के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा 2026 में बजा डंका




 

Himachal Day Celebrated at PM SHRI Kendriya Vidyalaya Hamirpur

 PM SHRI Kendriya Vidyalaya Hamirpur celebrated Himachal Day on 15 April to mark the state's formation in 1948.  Our Vidyalaya also hold special celebrations for Himachal Statehood Day on 25 January, commemorating when it became a full state in 1971. These celebrations typically focus on showcasing the state's "Dev Bhoomi" heritage through cultural and educational activities:

Cultural Performances

·         Traditional Dance (Naati): Students often perform the energetic "Naati," the state's most famous folk dance.

·         Traditional Attire: Students come dressed in colourful Himachali clothing, often including the iconic Himachali caps for boys and traditional scarves for girls.

·         Folk Music: Singing Himachali folk songs and playing traditional instruments is a staple of these events 

·         Fashion Shows: Some schools organize cultural fashion shows where students represent the diverse heritage of different districts.

.

Educational & Creative Activities

·         Special Assembly: A dedicated assembly featuring speeches about the history and development of Himachal Pradesh. 

·         Literary Competitions: Schools host poem recitations (Pahadi poems), essay writing, and debates centered on the state's beauty and values. 

·         Role Plays: Students may perform skits depicting the integration of princely states or the statehood journey.

·         Art & Quizzes: Activities like "Color Splash" (drawing traditional border designs) or quizzes about state symbols and geography.

Exhibitions & Festivals

·         Flavours of Himachal: Food festivals where students and parents contribute traditional Himachali dishes (Dhaam) to experience local cuisine. 

·         Infographic Expos: Displays showing district maps, cultural artifacts, and historical timelines.

 

Monday, 13 April 2026

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 

पी. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर  में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह, सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार  द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। अपने संबोधन में विद्यालय की सामाजिक अध्यन की शिक्षिका तथा प्रधानाचार्य महोदय ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनकी प्रकांड विद्वता और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के प्रसिद्ध नारे "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया | प्रार्थना सभा के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के पुस्तकालय में दिनभर डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के संघर्षों एवं योगदान पर एक लघु फिल्म का फिल्मांकन, भाषण और निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, संविधान की प्रस्तावना का वाचन आदि का आयोजन किया गया |





Friday, 10 April 2026

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रतिभागियों को सिल्वर जोन ओलिंपियाड के पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरित किये गए

 

पी. एम्. श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र शिवम ढींगरा तथा मिशेल ने सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाडकी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में झटके सबसे अधिक पदक, तालिका में पाया सर्वोच्च स्थान

 शैक्षिक सत्र 2025-26 के दौरान हुए  सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, अखिल भारतीय हिन्दी ओलिंपियाड, सामाजिक विज्ञान, तर्क अभिरुचि, टैलेंट हन्ट, सूचना तकनीकी  तथा सामान्य ज्ञान विषयों)  में भाग लेते हुए केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 33 स्वर्ण,  18 रजत एवं 10  कांस्य पदक अपने नाम करते हुए विद्याद्लय एवं जिले का नाम रोशन किया | विद्यालय के छात्र-छात्राओं  में  शिवम ढींगरा ने कुल चार  स्वर्ण तथा मिशेल ने 3 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक झटकते हुए पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया |

सान्य वात्सयन, शिवम् ढींगरा, पन्शुल, नित्यादीप राणा, स्वरनाराज, नम्या, अन्विशा चौहान, मिशेल, एकांश शर्मा, त्र्यक्ष गौतम, हर्षिता शर्मा, गौरी शर्मा, आरुष वर्मा, अंजलि, रिधि, अर्श, रिद्यांश ठाकुर, रूहानियत गिल, स्मिप्ता, आरुष गौतम, कनिका, रतन असरानी, शिवेन ठाकुर, प्रियंका शर्मा, साधिका शर्मा, इशिता वर्मा ने  स्वर्ण  प्रियांशी ठाकुर, दिव्यांशी ठाकुर, आरुष वर्मा, देवांश रतन, अक्षत ठाकुर, अनिष्का,  आरुष गौतम, शान्वी शर्मा, मिशेल, आर्यन ठाकुर, सुहाना, हर्षिता ठाकुर, अरीना हुज़ेरा, सिया ठाकुर, दिव्यांशी, मन्नत कुमारी  ने  रज़त एवं सिया ठाकुर, अथर्व, सौरभ, इशिता वर्मा, अदिति राणा, अनिकेत शर्मा, स्मृति ठाकुर, अनीशा शर्मा, अरिन्दम चौधरी तथा गौरी शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम करते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया |

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के लगभग 402 छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए |  विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी  तथा विद्यालय ओलिंपियाड के संचालक श्री केशव राम शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष तथा ओलिंपियाड से जुड़े अन्य शिक्षकों के सार्थक प्रयासों की प्रसंशा की | प्राचार्य तथा सिल्वर जोन ओलिंपियाड के विद्यालय संचालक श्री केशव राम शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके |




सभी प्रतिभागियों के के फोटो देखने के लिए निम्न दिए गे लिंक पर क्लिक करें :-

विजेताओं के फोटो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें :-