पी. एम्. श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर के
छात्र-छात्राओं ने मनाया “पुस्तकोपहार दिवस”

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में
इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की अग्रणी योजना “पुस्तकोपहार”
का आयोजन “पुस्तकोपहार दिवस” के तौर पर
किया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं
ने अपनी पुरानी पाठ्य पुस्तकों एवं सामान्य पुस्तकों को सैकड़ों की संख्या में अपने
कनिष्ठ छात्र-छात्राओं को भेंट स्वरूप प्रदान किया | चार-पांच
दिनों तक विद्यालय परिवार ने इन पुस्तकों को बच्चों से लेकर इकठ्ठा किया और फिर आज
के दिन इन पुस्तकों को नए छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने में दानवीरों की मदद की |
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और
पर्यावरण को बचाने की अपील की | इस प्रकार दानवीरों ने एवं
पुस्तकें प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया
| कार्यक्रम के संयोजक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष श्री केशव राम शर्मा ने
छात्र-छात्राओं के इस कार्य की सराहना की | साथ ही उन्होंने
कहा कि किसी मित्र या शुभचिंतक के जन्म दिन पर अन्य उपहार न देकर अगर कोई अच्छी
पुस्तक उपहार में दी जाये तो अमुक पुस्तक उपहार प्राप्त करने वाले की सम्पूर्ण जिंदगी
बदलने की क्षमता रखती है |
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने
बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चे पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक होंगें
तथा बच्चों में सहयोग की भावना विकसित होगी | उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों
तथा विद्यालय परिवार का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया |
उन्होंने यह भी कहा की पुस्तक दान सर्वोत्तम दान होता है जो अज्ञान
को भगाता है | दान देने वाले छात्र-छात्राओं को उन्होंने “दानवीर” कहकर संबोधित किया | उन्होंने
इस बात पर भी बल दिया कि दान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जरूरतमंद न कहकर
उन्हें “जागरूक” कहना ज्यादा उचित होगा
क्योंकि ये बच्चे सही मायने में पर्यावरण संरक्षण के सच्चे सिपाही हैं |
No comments:
Post a Comment