पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर द्वारा गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित 54वीं संभागीय
खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया I केंद्रीय विद्यालय
हमीरपुर की बास्केटबॉल U -17 छात्रा वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया l केंद्रीय विद्यालय
हमीरपुर की छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 सिरसा को 42- 26 के अंतर से हराया l
योग में कीर्ति लखनपाल ट्रेडिशनल और रिदमिक योग में दो स्वर्ण पदक जीते ,श्रद्धा ने अंडर-19
रिदमिक योग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, दिशा डोगरा ने आर्टिस्टिक योग में स्वर्ण पदक प्राप्त
किया , ट्रेडिशनल योग में अक्षिता ने रजत पदक एंजेल ने कांस्य पदक एवं वैष्णवी ने आर्टिस्टिक
योग में कांस्य पदक प्राप्त किया I योग बालक U -14 में सक्षम और अनय शर्मा ने कम से स्वर्ण
पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त किया I शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं अंडर-19
ग्रुप में शबाना ने स्वर्ण पदक एवं U -17 बालिका वर्ग में प्रणवी ने रजत पदक हासिल किया I
एथलेटिक्स में अंडर-19 बालिका ग्रुप में कशिश ने 1500 मीटर 3000 मीटर और 4
किलोमीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक प्राप्त किया I इसी के साथ रिद्धिमा धीमान u-17 बालिका
ग्रुप में 400 और 800 मीटर में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया I
एथलेटिक्स के फील्ड इवेंट्स में आकांक्षा अंडर-17 बालिका ग्रुप ने रजत पदक हासिल किया I
इस मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने
सभी विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए I प्राचार्य महोदय ने बच्चों को पढ़ाई के
साथ-साथ खेल गतिविधियों में प्रतिभाग़ करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं संभागीय स्तर पर
विजेताओं को बधाई दी I इस मौके पर प्राचार्य महोदय ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री
अनिल कुमार को भी बधाई दी एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया I
No comments:
Post a Comment