पी. श्री केंद्रीय विद्यालय
हमीरपुर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव
अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह, सम्मान और श्रद्धा के साथ
मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न शैक्षणिक व
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के
प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। अपने संबोधन में विद्यालय
की सामाजिक अध्यन की शिक्षिका तथा प्रधानाचार्य महोदय ने डॉ. अंबेडकर के जीवन
संघर्ष, उनकी प्रकांड विद्वता और भारतीय संविधान के निर्माण
में उनके अतुल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के
प्रसिद्ध नारे "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को आत्मसात
करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं के लिए डॉ.
भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया |
प्रार्थना सभा के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के
सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित
रहे।
विद्यालय के पुस्तकालय में दिनभर
डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के संघर्षों एवं योगदान पर एक लघु फिल्म का फिल्मांकन,
भाषण और निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, संविधान की प्रस्तावना का वाचन आदि का
आयोजन किया गया |

No comments:
Post a Comment