पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर
द्वारा गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक
जीते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया I
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की बास्केटबॉल U -17
छात्रा वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया l केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्राओं ने
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 सिरसा को 42- 26 के अंतर से हराया l योग
में कीर्ति लखनपाल ट्रेडिशनल और रिदमिक योग में दो स्वर्ण पदक जीते ,श्रद्धा
ने अंडर-19 रिदमिक योग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, दिशा डोगरा ने आर्टिस्टिक योग में स्वर्ण पदक
प्राप्त किया , ट्रेडिशनल योग में अक्षिता ने रजत पदक एंजेल ने कांस्य पदक एवं
वैष्णवी ने आर्टिस्टिक योग में कांस्य पदक प्राप्त किया I योग
बालक U -14 में सक्षम और अनय शर्मा
ने कम से स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त किया I शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं
अंडर-19 ग्रुप में शबाना ने स्वर्ण पदक एवं U
-17 बालिका वर्ग में प्रणवी ने रजत पदक हासिल
किया I एथलेटिक्स में अंडर-19 बालिका ग्रुप में कशिश ने 1500 मीटर 3000 मीटर
और 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक प्राप्त किया I इसी
के साथ रिद्धिमा धीमान u-17 बालिका ग्रुप में 400 और 800 मीटर में स्वर्ण पदक एवं
1500 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया I एथलेटिक्स के फील्ड इवेंट्स में आकांक्षा अंडर-17
बालिका ग्रुप ने रजत पदक हासिल किया I
इस मौके पर पीएम श्री
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने सभी विजेताओं को पदक
एवं प्रमाण पत्र वितरित किए I प्राचार्य महोदय ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ
खेल गतिविधियों में प्रतिभाग़ करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं संभागीय स्तर पर
विजेताओं को बधाई दी I इस मौके पर
प्राचार्य महोदय ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री अनिल कुमार को भी बधाई
दी एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया I
No comments:
Post a Comment