Monday 1 July 2019

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया गया “पृथ्वी दिवस”


आज दिनांक 22 अप्रैल 2019 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में “पृथ्वी दिवस” इस वर्ष के विषयवस्तु “Protecting our Species” को ध्यान में रखते हुए मनाया गया | छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विषयवस्तु पर आधारित अपने व्याख्यानों से समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया | छात्र-छात्राओं ने कई पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता फैलाई | पुस्तकालय में विषय पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गयी एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कक्षा 10+1 के छात्र-छात्राओं ने “तरुणोंत्सव” के तहत इसमें भाग  लिया | इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य  श्री वीरेंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विलुप्तप्राय हो रही वनस्पतियों की प्रजाति के पौधे विद्यालय में लगाये | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के लिए सन 1970 से हर वर्ष विश्व भर में आज के दिन “पृथ्वी दिवस” मनाया जाता है | उन्होंने आगे कहा कि इस महान कार्य के लिए एक दिन का किया गया कार्य पर्याप्त नहीं हैं वल्कि यह जीवन पर्यन्त संघर्ष है क्योंकि मानव जीवन का अस्तित्व पृथ्वी के अस्तित्व पर आधारित है | इस कार्य को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर नागरिक को अपना योगदान देने हेतु अपने आप को पृथ्वी के प्रति समर्पित करना होगा | इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने स्वयं मंच पर से छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई कि हम में से प्रत्येक पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के  लिए अपने जीवन काल  में कम से कम दस-दस पौधे लगायेंगे एवं उनका सरंक्षण करेंगे था उन्हें पृथ्वी के प्रति समर्पित करेंगे |

No comments:

Post a Comment