Thursday 7 July 2022

विद्यालय में रीजनल ऑफिस गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त श्री सलिल सक्सेना एवं केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्राचार्य श्री गिरीश चंद का दौरा

 आज दिनांक 07 जुलाई 2022  को केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय कार्यलय (गुरुग्राम) के सहायक आयुक्त श्री सलिल सक्सेना एवं केंद्रीय विद्यलय योल कैंट के प्राचार्य श्री गिरीश चंद ने विद्यालय में पधार कर विद्यलय की  शैक्षिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों का जायजा लिया एवं आवश्यक सुझाव देकर मार्ग दर्शन किया | प्रबुद्ध शिक्षाविदों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों को खूब सराहा एवं   छात्र-छात्राओं में साथ परस्पर विचार विमर्श किया एवं शिक्षण अधिगम प्रकिया के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जहाँ सुधार की आवश्यकता है से अवगत करवाया | प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने उनके सुझावों को बहुत ही सकारात्मक रूप से लेते हुए उन्हें भविष्य में सुधारने का भरोसा दिलाया |







No comments:

Post a Comment