Saturday 2 July 2022

सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड के विजेताओं को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

 केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र पारस शर्मा  ने “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” की तीन

स्पर्धाओं में झटके स्वर्ण पदक एवं अंग्रेजी विषय में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

 शैक्षिक सत्र 2021-22 के दौरान हुए “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” की आठ प्रतिस्पर्धाओं (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, सामाजिक अध्यन, सामान्य ज्ञान, सूचना विज्ञान तथा तर्क एवं योग्यता विषयों) में भाग लेते हुए केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 12 रजत एवं 06 कांस्य पदक अपने नाम करते हुए विद्याद्लय एवं जिले का नाम रोशन किया | विद्यालय के छात्र पारस शर्मा ने कुल तीन स्वर्ण पदक झटकते हुए अंग्रेजी विषय में 100% अंक लेकर सर्वोच्च स्थान पर कब्ज़ा करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया | पारस शर्मा, सक्षम राणा, दिवांश मौदगिल, कशिश, हर्षिता शर्मा, वंशिका सोंख्ला, शान्वी शर्मा, सागर डोगरा, मिशेल टेगटा, रणवीर कुमार, सारांश ठाकुर, सूर्यांश शर्मा, नामिषा चौहान, आर्यन, हर्ष कौशल, अरिन्दुम शार्थ पंडित, लक्ष्य डोगरा ने स्वर्ण अर्पित, अनन्य दयाल, दिवांश मौदगिल, सायना पासवाल, कशिश, वंशिका सोंख्ला, अन्विषा चौहान, पुष्कल शर्मा, सारांश ठाकुर, लक्ष्य शर्मा, नंदनी शर्मा ने रज़त एवं प्रग्न्य शर्मा, सायना पासवाल, तन्वी शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम करते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया | इसके अलावा सक्षम बाली एवं अरिहंत को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया |  विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया | प्राचार्य तथा सिल्वर जोन ओलिंपियाड के विद्यालय संचालक श्री केशव राम शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके |





No comments:

Post a Comment