Saturday 29 February 2020

एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


आज दिनांक 29 जनवरी 2020 को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में एक भारत श्रेष्ट भारत- कार्यक्रम के अंतर्गत तेलंगाना प्रदेश पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय के  विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी चित्रकला के माध्यम से  तेलंगाना राज्य  की  संस्कृति, सभ्यता और जनजातीय क्षेत्र की झलक  को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाने का सफल प्रयास किया | इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील चौहान जी ने विद्यार्थियों को उनकी श्रेष्ठ कलाकृतियों के लिए शुभकामनाएं दी और  अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नित नए तरीके  खोजने के लिए प्रेरित किया और साथ में  कार्यक्रम की संयोजिका  श्रीमती सीमा, स्नातकोतर शिक्षिका अर्थशास्त्र और श्री कमल किशोर चित्रकला अध्यापक  को प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु  बधाई दी  |

No comments:

Post a Comment