Tuesday 2 October 2018

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में गाँधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई



केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में दिनांक 02 अक्टूबर  2018 को गाँधी जी की 150वीं जयंती के साथ –साथ भारत के दुसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती धूमधाम से मनाई गयी | विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर  छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं अपने राष्ट्र निर्माताओं को याद किया  | इसके बाद शिक्षक एवं छात्र वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों की जीवनियों का व्याख्यान किया एवं उनके दर्शाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया | विद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती मीना कुमारी ने छात्र-छात्राओं को बापू जी  एवं शास्त्री जी की जीवनी से सीख लेकर उसे जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया | इसके बाद समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने 150वीं गाँधी जयंती पर विशेष तौर पर आयोजित सर्व-धर्मं प्रार्थना सभा में भाग लिया | सर्व-धर्म प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय का वातावरण पूर्णतया भक्तिमय हो गया |
                                                                    




                                                                                                         

No comments:

Post a Comment