Wednesday, 12 November 2025

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आज दिनांक 12/11/2025 को मंत्रालय के दल का भव्य स्वागत

 पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आज दिनांक 12/11/2025 को मंत्रालय के दल का भव्य स्वागत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया | मंत्रालय का यह दल विगत में विद्यालय को पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय को स्कीम के तहत दिए गए धन के व्यय एवं उपयोगिता की जाँच करेगा | 


Saturday, 1 November 2025

वीर गाथा 5.0 - वीरता पुरस्कार विजेता परिचय

पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में दिनांक 08 सितम्बर 2025 से 31 अक्तूबर 2025  तक " वीर गाथा 5.0 - वीरता पुरस्कार विजेताओं का परिचय" कई माध्यमों से किया गया |












Friday, 31 October 2025

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी

 पी. एम्. श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाई गयी | इस अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को समस्त शिक्षकों ने पुष्पाजंली देकर उन्हें श्रंधांजलि अर्पित की एवं छात्र -छात्राओं ने उनके जीवन पर अपनी रचनाओं से प्रकाश डाला | इसके बाद भारत स्काउट्स एवं गाइड के प्रतिभागियों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रतिभागियों ने मार्च निकला |





Thursday, 12 December 2024

पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर का शैक्षिक निरीक्षण : 12 दिसंबर 2024

आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 को पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर का वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण श्री टी. प्रीतम, सहायक आयुक्त क्षेत्रीय संभाग केन्द्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | सहायक आयुक्त के साथ निम्नलिखित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं मुख्यध्यापकों का दल निरीक्षण में शामिल रहा :- 1. श्री एस. डी. लखनपाल, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय नादौन 2. श्री वीर चंद, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय जाखोओ हिल्स शिमला 3. श्री मोहित गुप्ता, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय जुतोग 4. श्री संजय कुमार, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय योल कैंट 5. श्रीमती नीलम गुलेरिया, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय सलोह 6. श्री मनीष कुमार, मुख्यध्यापक प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय पालमपुर विद्यालय के प्रवेश द्वार पर अतिथियों का परम्परागत “हिमाचली शैली” में “बाल वाटिका” के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया | विद्यालय की “राष्ट्रीय काडेट कोर” की यूनिट एवं “भारत स्काउट एवं गाइड” की यूनिट के सदस्यों ने अतिथियों को प्रार्थना मंच तक चुस्त ड्रिल के साथ पहुंचाया | निरीक्षण दल के सदस्यों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया एवं मुक्त कंठ के साथ प्रार्थना सभा की प्रशंसा की | प्रार्थना सभा में योग, सामूहिक शारारिक व्यायाम एवं पुस्तक समीक्षा आकर्षण का केंद्र रहे | सहायक आयुक्त महोदय ने उत्कृष्ट वार्षिक परिणाम देने वाले शिक्षकों तथा खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट वितरित किये |