आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को पीएम श्री केंद्रीय
विद्यालय हमीरपुर (हि.प्र.) का सत्र 2026-27 का वार्षिक अकादमिक निरीक्षण केंद्रीय
विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त महोदय श्रीमती अर्चना जयसवाल
जी अध्यक्षता में संपन्न हो रहा है | उनके अलावा निरीक्षण दल के सदस्य है
प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चंडीमंदीर क्रमांक-2, प्राचार्य केंद्रीय
विद्यालय नलेटी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं, प्राचार्य केंद्रीय
विद्यालय संधोल तथा मुख्याध्यापक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर | निरीक्षण
दल का विद्यालय प्रांगण में पारंपरिक विधि से छात्रों द्वारा स्गागत किया गया | सहायक
आयुक्त महोदय श्रीमती अर्चना जयसवाल जी दीप प्रज्ज्वलित करके माँ सरस्वती की पूजा
अर्चना की | इसके बाद समस्त निरीक्षण दल के सदस्य प्रार्थना सभा में समिलित हुए
एवं प्रार्थना सभा की मुक्त कंठ से सहायक आयुक्त महोदय ने प्रसंशा की |



No comments:
Post a Comment